मिज़ोरम में बिहार के 8 मजदूरों की पत्थर के खदान में दबकर हुई मौत। 4 मजदूर अब भी लापता। जानिए पूरी रिपोर्ट

333
मिज़ोरम

मिजोरम के हनहथियाल में सोमवार को मौदाढ़ गांव के पास एबीसीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर पत्थर खोदने का काम कर रहे थे। तभी पत्‍थर की खदान के अचानक ढह जाने से वहां मौजूद बिहार के कम से कम 15 मजदूर दब गए और 8 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। तथा 4 अब भी लापता हैं। प्रशासन अब लापता मजदूरों को निकालने का काम कर रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मिजोरम के हनाथियाल जिले में दोपहर 3:00 बजे के आस-पास हुई । उस समय कर्मचारी अपने लंच ब्रेक के बाद खनन कार्य के लिए लौटे थे।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि जब पत्‍थर की खदान अचानक ढहने लगी तो जो मजदूर भागने में कामयाब रहे वे बच गए लेकिन कुछ पत्थर की चपेट में आ गए। इसके साथ कई मशीनें और सामान भी मलबे के अंदर दब गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अभी भी सभी लापता मजदूरों की खोज जारी है।