बिहार :- आरा के भोजपुर जिले में 12 दिन में 10 लोगों की हत्या। दहशत में आकर लोगो ने किया सड़क जाम।
आरा के भोजपुर जिले में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं ने भोजपुर पुलिस की कलई खोल कर रख दी है।कल देर शाम अपराधियों ने आटा मिल संचालक और उसके बेटे राजा को गोली मार दी। जिसमें युवक राजा की मौत गोली लगने से हो गई। परंतु पिता का इलाज आरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों के साथ राजा के भी परिवार वालों ने आरा शहर के नवादा थाना के शिवगंज मोड़ के पास मृत युवक के शव को साथ रखते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
जिले में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों ने शिवगंज मोड़ को जाम कर बैठ गए हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उस पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं तथा मुआवजे की भी मांग हो रही हैं। लोगों ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि पुलिस के पास पहले से ही आवेदन दे दिया गया था। मगर संज्ञान लेने में देरी होने के कारण इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दे दिया।
भोजपुर जिले में पिछले 12 दिन के अंदर 10 लोगों की हत्या कर दी गई। जिसके कारण आम जनता दहशत में है। आंकड़ों में देखा जाय तो कुछ ऐसे भी मामले भी शामिल हैं।जिसमें अपराधी ने दिनदहाड़े बीच बाजार में भी गोलीबाजी की है। जिलाधिकारी राजकुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थाना आरा,पीरो एवं जगदीशपुर थाना को पत्र जारी किया है। इस पत्र में आदेश दिया गया है कि जिले में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर जल्द से जल्द नियंत्रण करें।