मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। बिहार बोर्ड 2022 स्टूडेंट्स के विवरणों की जांच के लिए जारी किया गया डमी एडमिट कार्ड।
BSEB Admit Card 2022 :- मैट्रिक और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण किए हुए छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण ख़बर है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2022-23 सत्र के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरे स्टूडेंट्स के लिए डमी एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया हैं।बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2022 स्टूडेंट्स के विवरणों की जांच के लिए जारी किया गया हैं।
छात्र-छात्राएं अपने अनौपचारिक प्रवेश पत्र को प्राप्त कर दिए गए अपने विवरणों की जांच कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर इसमें आवश्यक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।बीएसईबी ने डमी बिहार बोर्ड मैट्रिक/इंटर एडमिट कार्ड 2022 में त्रुटि सुधार कीअंतिम अवधि 18 नवंबर 2022 को निर्धारित किया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की डमी एडमिट कार्ड छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए छात्र-छात्राएं अपने स्कूल में प्रिसिंपल/हेड के ऑफिस में संपर्क कर स्टूडेंट्स को अपने बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2022 पर अपने व्यक्तिगत विवरणों की जांच करनी होगी और यदि इसमें सुधार की आवश्यकता हो तो इसके लिए प्रिंसिपल ऑफिस में ही संपर्क करना होगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को ध्यान रहे कि बिहार बोर्ड द्वारा बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2022 में सुधार स्कूलों के माध्यम से ही स्वीकार किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित की गयी है और किसी भी अन्य तरीके से या निर्धारित अवधि के बाद कोई संसोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।