कटिहार में खुलेगा FM रेडियो स्टेशन। केंद्र सरकार ने दे दी है मंजूरी

502
कटिहार में खुलेगा FM रेडियो स्टेशन।

बिहार : कटिहार –आज कल दंगे , क़त्ल, चोरी व लूटपाट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रही हैं। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं लगातार हत्याओं का दौर जारी है। सरेआम गोलीबारी, गला रेतकर हत्या, अपहरण जैसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
भागलपुर में भी इस तरह के घटनाए रुकने का नाम ही नही ले रही हैं।

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के धनकर में देर रात एक टोटो चालक की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव धनकर के एक बगीचे में पाया गया। मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी है। लोगों का कहना है कि उसकी हत्या होने से पहले उसके साथ मारपीट की गई है फिर बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है।

मृतक की पहचान ततारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट निवासी कृष्ण मोहन सिंह के बेटे देव कुमार सिंह के रूप में हुई…
[16:21, 27/09/2022] Abcd: बिहार : कटिहार में खुलेगा FM रेडियो स्टेशन। केंद्र सरकार ने दे दी है मंजूरी।

केंद्र सरकार ने ,कटिहार, दरभंगा, सहरसा और गोपालगंज में FM रेडियो स्टेशन खोलने पर मुहर लगा दी है। सबसे अधिक क्षमता वाला स्टेशन सहरसा में स्थापित होगा। कटिहार 5 किलोवाट क्षमता का एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिससे 20 किलोमीटर के दायरे के लोग एफएम रेडियो का लुत्फ उठा पाएंगे।

कटिहार,सहरसा FM रेडियो स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। दूरदर्शन के एक अधिकारी के मुताबिक सहरसा की क्षमता 30 किलोवाट तक की जानी चाहिए ताकि नेपाल के रेडियो का सीमावर्ती क्षेत्रों में मुकाबला किया जा सके। वहीं कटिहार की क्षमता 10 किलोवाट करने की जरूरत थी। ताकि बांगलादेश के रेडियो के प्रचार प्रसार को रोका जा सके। यह देश की सुरक्षा के दृष्टिकोन से भी जरूरी है।
दरभंगा में भी 5 किलोवाट की क्षमता वाला FM रेडियो स्टेशन स्थापित करने की योजना है।

जिससे 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों को फायदा होगा। वहीं गोपालगंज में एक किलोवाट क्षमता वाला एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिससे 5 किलोमीटर के दायरे के लोगों को फायदा होगा। वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने दूरदर्शन केंद्रों को बंद कर दिया था। तीन फेज में अधिकांश केंद्रों को बंद कर दिया था। जिसमें सहरसा सहित अन्य दूरदर्शन केंद्र शामिल थे।

एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने में करोड़ों का खर्च आएगा। कटिहार में 8 करोड़ 47 लाख तक का आएगा। इस परियोजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है। अगले साल तक कार्य पूरा कर स्टेशन चालू करने की योजना है। देश भर में 25 एफएम रेडियो स्टेशन स्थपित करने की योजना है। इसमें नैनीताल, पिथौरागढ़, दरभंगा, नांदयाल, कटिहार, सहरसा, जगदलपुर, देवभूमि द्वारका, भुज, राधानगर, सिमोगा, उडूपी, लेह, अंबजोगई, बारासोर, जैसलमेर, कुबाकोणम, भेल्लोर, गोपालगंज, कोंडागांव, नारायणपुर, पाकुड़, सीकड़, येरकोड, फरूखाबाद शामिल हैं। ये सभी पूर्व से दूरदर्शन का स्टेशन था। जिस पर अब FM का टावर लगाकर काम करने की योजना है।