उत्तर प्रदेश की महिला ने धूमधाम से की अपने पति की दूसरी शादी। फिर दूसरी पत्नी ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस।

522

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति की दूसरी शादीबहुत धूमधाम से करवायी। और पहली पत्नी अपने पति की शादी में बाराती बनकर खूब नाची। फिर जैसे ही शादी के दो महीने हुए कि सभी के होश ही उड़ गए। दूसरी पत्नी को पहली पत्नी के बारे में असलियत का पता चला। तब उसने विरोध किया। इससे पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर 10 लाख रुपये लेकर एक बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। तब दूसरी पत्नी ने नजदीकी थाना में अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत की ।

यह मामला आगरा जिले का है मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी को कई वर्ष हो चुका था। मगर उस महिला का कोई भी बच्चा नहीं हुआ। महिला ने काफी इलाज भी करवाया फिर भी महिला को संतान की प्राप्ति नहीं हुई । इस कारण महिला के दिमाग में विचार आया कि पति की दूसरी शादी करा दी जाए। इस पर महिला ने हाथरस जिले की रहने वाली एक युवती को खोज कर उसे शादी करने के लिए तैयार कर लिया। लेकिन उस युवती को यह नहीं बताया कि वह महिला अपने ही पति के साथ उस युवती की शादी करवा रही है।

दो माहिने पहले ही जुलाई में धूमधाम से शादी हुई। पहली पत्नी अपने पति की बारात में झूम कर नाची। दुल्हन भी मायके से विदा कर ससुराल आ गई। इसके बाद वह पग फेरे के लिए अपने मायके आई। जहां उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। जो उसे इस बारे में कुछ भी नही बताया गया था। युवती को पहली पत्नी के बारे में जब पता चला तो उसके होश ही उड़ गए। इस पर युवती ने विरोध किया। और यह आरोप लगाया कि विरोध करने पर पहली पत्नी ने अपने कुछ पुलिस वाले रिश्तेदारों से दूसरी पत्नी पर दबाव बनवाया और कहलवाया कि 10 लाख रुपये लेकर एक बच्चे को जन्म देकर उसे सौंप दे। इसके बाद वह आजाद है।

दूसरी पत्नी जब मामले की जानकारी की तो पता चला कि पहली पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे। इसलिए उसने योजना के तहत उसकी शादी कराई। दूसरी पत्नी अब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। दूसरी पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर अपने साथ न्याय की मांग की है। पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है