‘बिग बॉस 16’ में होने वाली हैं मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह की एंट्री । बिग बॉस ने किया कन्फर्म ।

280
बिग बॉस

‘बिग बॉस 16’ जो की टीवी का सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल शो है। आजकल चर्चा में आया हुआ है। इसके नए सीजन की शुरुआत 1 अक्टूबर से होने वाली है। सलमान खान शो को होस्ट करने वाले हैं। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की चर्चाएं जोरों-शोरों पर हैं। ये अपने आप में बहुत बड़ा कॉन्ट्रोवर्शियल शो है। हर ओर यह अपना बज बनाकर रखता है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले टास्क और लड़ाइयां फैन्स के बीच काफी चर्चित रहती हैं। अबतक तो शो में कन्फर्म नहीं हो पाया है कि इस बार कौन-कौन आने वाला है।लेकिन फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह इस शो के लिए कन्फर्म हो चुकी हैं।

सलमान खान द्वारा होस्टेड शो में मान्या सिंह ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं, यह तो तय हो गया है।लेकिन मान्या सिंह शो में नजर आएंगी या नहीं। इसपर उनकी ओर से अबतक कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन सूत्रों से यह बात सामने आ रही है कि वह कन्फर्म हैं।
मान्या सिंह एक बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह एक ऑटो ड्राइवर की बेटी हैं। मान्या सिंह ने करियर में कई तरह की नौकरी की हैं। गरीब बच्चों का ट्यूशन लेना, साथ ही में अपनी पढ़ाई पूरी करना। नेशनल पेजेंट के लिए तैयारी करना, बहुत कम उम्र में मान्या सिंह ने काफी कुछ हासिल कर लिया है। कुछ दिनों पहले ही मान्या सिंह ने अपने पेरेंट्स के लिए नया घर खरीदा है।

खबरें यह भी हैं कि सलमान खान के इस शो को दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल, फैजल शेख, जन्नत जुबैर और कनिका मान ने रिजेक्ट कर दिया है। आजकल न्यूज में सलमान खान की शो में फीस और शो में हाइएस्ट पेड एक्टर कौन होने वाला है, इसे लेकर भी खबरें चल रही हैं। न्यूज रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि साजिद खान को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। शो के मेकर्स ‘बिग बॉस 16’ के लगातार प्रोमो वीडियो जारी कर रहे हैं। इस बार का सीजन गेम चेंजर जैसा लग रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाइयां और नोंकझोंक के किस्से मीडिया में सुर्खियां बटोरते नजर आने वाले हैं।