बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना।

504
sessain

बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश दर्ज की गई है।
जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन गंगासागर, हिसा, हरदोई, जमशेदपुर, पटना, दीघा से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है।जिसके कारण पटना समेत राज्य के 25 जिलों में बादल गरजने और वज्रपात के साथ भारी बारिश का आशंका बना हुआ है।

जिसके कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। फिलहाल बिहार में अगले दो दिनों तक कुछ इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा।भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना
वहीं, मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है। जिसको लेकर लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा ,शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

बारिश के बाद भी कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। जिसमें राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया और सीतामढ़ी मंगलवार के दिन राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। जिसका तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। गया में 32.7, भागलपुर में 33.4, औरंगाबाद में 33.4, मुजफ्फरपुर में 29.8, नवादा में 33.7, डेहरी में 33.8, बेगूसराय में 34.2, बांका में 32.0, कटिहार में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।