बिहार में आज 31 मंत्री लेंगे शपथ:16 RJD, 11 JDU, 2 कांग्रेस, 1 HAM,1 निर्दलीय MLA को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

744
बिहार में आज 31 मंत्री लेंगे शपथ

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो रहा है। इस मंत्रिमंडल के विस्तार में 31 मंत्री शपथ लेंगे। हालांकि पहले से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी यादव ने शपथ ले लिया था। आज सभी दलों को मिलाकर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। इस मंत्रिमंडल में 11 मंत्री जेडीयू से शपथ लेंगे। वहीं 16 मंत्री आरजेडी की तरफ से शपथ लेंगे। कांग्रेस से दो, हम की तरफ से एक और निर्दलीय के रूप में सुमित कुमार सिंह शपथ लेंगे।

राजभवन की राजेंद्र मंडपम में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। रात को ही सभी संभावित मंत्रियों को फोन से सूचना दे दी गई है। ये फोन राजभवन की तरफ से किया जाता है।

शपथ लेने वाले मंत्री

  • कांग्रेस – मुरारी गौतम और आफाक आलम
  • हम – संतोष सुमन मांझी
  • निर्दलीय – सुमित कुमार सिंह
  • राजद – रामानन्द यादव, ललित यादव , अनिता देवी, सुरेंद्र राम, सुनील सिंह, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत , शहनवाज, तेज प्रताप यादव, चंद्रशेखर, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, सौरभ कुमार, सुधाकर सिंह , सुरेंद्र यादव।
  • जदयू – विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, लेसी सिंह, संजय झा, जयंत राज, सुनील कुमार, जमा खान।