Home Uncategorized दरभंगा जिले में सेंसर वाले गिद्ध को देखकर डरे ग्रामीण। सच्चाई की...

दरभंगा जिले में सेंसर वाले गिद्ध को देखकर डरे ग्रामीण। सच्चाई की खोज में जुटी है पुलिस।

यह पूरा मामला रविवार का है। दरभंगा जिले के बहेड़ा थानाक्षेत्र के हावीभौआड़ गांव के खेत में मिला गिरा हुआ गिद्ध ।उसके शरीर पर सेंसर लगा हुआ है जिसको देख इलाके में अफरा-तफरी मची है।लोगों में कई तरह तरह की बाते होना शुरू हो गई है।कोई इसे दुश्मन देश का जासूस समझ रहा है तो कोई खुफिया विभाग के निगरानी से जोड़कर देखने लगे हैं।मौके पर पहुंची।और मामले की जांच की।

मोहन ठाकुर अपने खेत में रविवार को तीन बजे के आसपास धान की कटनी करने जा रहे थे।इसी दौरान उनकी नजर खेत के मेड़ पर पड़ी जहां उन्होंने गिद्ध के शरीर के ऊपर एक यंत्र लगा देखा। गिद्ध के शरीर में गर्दन के ऊपर एक कैमरा जैसा डिवाइस लगा हुआ था। साथ ही पांव के पास कुछ लिखा हुआ सील लगा था। इस घटना की खबर गांव में फैल गई। गिद्ध को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शाम के समय वन विभाग के कर्मियों ने वहां पहुंचकर तत्काल गिद्ध को जाल से ढक दिया और अपने वरीय पदाधिकारी के आने का इंतजार करने लगे। थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि गिद्ध के ऊपर कैमरा नुमा यंत्र लगा हुआ है।इसकी सूचना वन विभाग तथा अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है। अब आगे की जांच के बाद ही इस पूरे मामला का पता चलेगा किआखिर सच्चाई क्या है।

Exit mobile version