मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों आज सुबह 11:30 बजे इसका उद्घाटन हुआ। सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री मुरारी गौतम भी मौजूद रहेंगे।आज यानी गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र के 1,09,647 वार्डों में 11,77,080 सोलर लाइट का उद्घाटन किया जाएगा। सभी 8061 पंचायत, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन में लाइट लगाया जाएगा।
दरअसल, बिहार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तरह-तरह की योजना चला रहे हैं। कई और योजनाएं लाने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि बिहार के विकास को गति मिल सके। इनमें से एक CM ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना है।
