20 दिन में दूसरी बार बिहार पहुंचे अमित शाह। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी दल जेडीयू ने साफ तौर पर कह दिया है कि अमित शाह के आने से जेडीयू की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
उन्होंने लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उनकी जन्मभूमि सिताबदियारा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।नीतीश कुमार के साथ गठबंधन टूटने के बाद अमित शाह का ये दूसरा बिहार दौरा है। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण भी किया। दरअसल बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी को आगामी चुनाव में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
