उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज, द्वारा विज्ञापन संख्या 1/ 2021 के माध्यम से प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रिक्त 12603 पदों के चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,
कुल पदों की सांख्य : स्नातक स्तर तक TGT 12603
स्नातकोत्तर पदों हेतू PGT 2595
साथ ही साथ UP TET 2021 का भी नोटिफिकेशन आ चूका है इस में प्राइमरी और जूनियर की आवेदन होना है संभावित तिथि 18 मई 2021 है !
आवेदन के लिए आयु सीमा: 1 जुलाई 2021 को 21 वर्ष से कम ना हो और ज्यादा से ज्यादा 60 वर्ष हो सकते हैं !
भर्ती प्रक्रिया : प्रक्रिया 1.लिखित परीक्षा :- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पद के चयन हेतु फ्रेश एवं तदर्थ शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए, विषयों पर आधारित सामान्य योग्यता की एक लिखित परीक्षा होगी! जिसमें 500 अंगों का एक प्रश्न पत्र होगा ! प्रश्न पत्र में कुल 125 प्रश्न होंगे! प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा! सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे! प्रक्रिया 2. समय अवधि:- प्रश्न पत्र को हल करने की समय अवधि 2 घंटे की होंगी!
प्रकिरिया 3. प्रश्न का स्वरूप :- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए रहेंगे, जिसमें केवल एक सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन अभ्यर्थियों को करने होंगे! सही उत्तर के गोले को उत्तर पत्रांक में काली स्याही की बॉल पेन से काला करना होगा!
वेतनमान : प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संवर्ग के लिए 44900 से 142400 तक है और 7वां पे स्केल लागू है जिसका पे ग्रेड है 4600 ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण प्रारंभ की तिथि 16 मार्च 2021 ऑनलाइन शुल्क जमा करने हेतु प्रारंभ तिथि 16 मार्च 2021 ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2021 ऑनलाइन शुल्क जमा करने हेतु अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2021 ऑनलाइन आवेदन समित करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2021 ऑनलाइन हेतु अभ्यर्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.upsessb.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
सद्दाम हुसैन, टीजीटी, सोशल साइंस, मानव मॉडल स्कूल, हैदराबाद