Home एजुकेशन सी बी एस ई ने की(CBSE) ,10वीं और 12वीं बोर्ड परिक्षा की...

सी बी एस ई ने की(CBSE) ,10वीं और 12वीं बोर्ड परिक्षा की घोषणा

कोरोना वैश्विक महामारी Covied19 के चलते देश भर में तालाबंदी की आज 55वां दिन है, लोगों की आवाजाही से लेकर दैनिक बुनियादी जरूरतों के अलावा हर चीज़ ठप है । यहां तक कि स्कूल, कालेज, विश्व विद्यालय शिक्षा व्यवस्था भी आनलाइन के सहारे चल रहा है!! बोर्ड परिक्षा को छोड़कर सभी को आटो प्रोमोट करने का आदेश भी दिया गया है ।
ऐसी स्थिति में सीबीएसई CBSE का बचे बोर्ड परिक्षा करवाना महत्वपूर्ण कार्य था छात्र, शिक्षक, अभिभावक सभी इन्तजार में थे । सभी के मन में संशय बना हुआ था अब क्या होगा, कैसे होगा, और कब होगा । सभी के मन की संशय का अंत परिक्षा के ऐलान करने से हुआ ।
जो अभ्यर्थी परिक्षा की समय सारणी का इंतजार कर रहे हैं उन के लिए राहत की खबर है अब और उन्हें इंतजार करने की जरूरत नहीं। आज 18 मई सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक MHRD Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के पेंडिंग परिक्षा की डेटशीट CBSE Date Sheet जारी किया है।

उनके आदेश के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी।
छात्र, शिक्षक, अभिभावक चार्टशीट को देखकर अपनी बची तैयारी को पूरा कर सकते हैं ।

लेखक : सद्दाम रिफ्अत, टी जी टी, सामाजिक विज्ञान, मानू माडल स्कूल, हैदराबाद।

Exit mobile version